डिंडौरी: समनापुर पुलिस ने गुमशुदा किशोरी को केरल से ढूंढकर परिजनों को सौंपा
डिंडोरी जिले की समनापुर पुलिस ने गुमशुदा किशोरी को केरल से दस्तयाब करते हुए सोमवार शाम 5:00 किशोरी को परिजनों को सौंपा। दरअसल परिजनों की शिकायत पर समनापुर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह के निर्देश पर टीम गठित कर कार्यवाही करते हुए किशोरी को केरल से दस्तयाब किया और परिजनों के सुपुर्द किया ।