ढीमरखेड़ा: ग्राम लालपुर में अवैध रेत खनन से मासूम की मौत, नदी में डूबकर 7 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत
ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर का है, जहां हरिशचंद्र उर्फ हरसू नाम का बच्चा दतला नदी में डूब गया बताया जा रहा है कि मासूम हरसू नदी किनारे शौच के लिए गया था। इसी दौरान वह नदी में अवैध रेत खनन से बने गहरे गड्ढे में गिर गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों को जब इसकी जानकारी मिली, तो तुरंत उसे बाहर निकालकर इलाज के लिए सिलौड़ी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया