चरखी दादरी: चरखी दादरी पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, 50 ग्राम हेरोइन बरामद
चरखी दादरी पुलिस प्रवक्ता ने आज रविवार को सायं 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल स्टाफ चरखी दादरी पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जिसके पास 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल स्टाफ चरखी दादरी पुलिस की टीम गस्त पड़ताल के लिए सांगवान वाटिका के सामने दादरी से भिवानी रोड पर मौजूद थी।