चरखी दादरी जिले में बाजरा की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के कारण करीब 9.70 करोड़ रुपये का बाजरा मंडियो में पड़ा हुआ है। रविवार दोपहर बाद से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है और सोमवार व मंगलवार को मौसम विभाग द्वारा बारिश की संभावना जताई गई है। जिससे बाजरा खराब होने का डर है।