चरखी दादरी: बाढडा विधायक उमेद पातुवास ने आवास पर सुनी जनसमस्याएं, पदक विजेता नूपुर श्योराण को किया सम्मानित
चरखी दादरी जिले के गांव पातुवास स्थित आवास पर बाढडा विधायक उमेद पातुवास ने आज रविवार को दोपहर 12 बजे क्षेत्र के लोगों की जनसमस्याएं सुनी और जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।विधायक उमेद पातुवास ने कजाकिस्तान मुक्केबाजी विश्वकप में स्वर्ण पदक एवं इंग्लैंड में आयोजित विश्व कप चैम्पियनशिप में रजत पदक विजेता नूपुर श्योराण को सम्मानित किया।