कुंडा: हथिगवां के कटरा गांव में देवर ने भाभी की पिटाई की, दोनों पैर तोड़े
हथिगवां थाना क्षेत्र के कटरा गांव में जमीन विवाद के चलते रिश्तों का कत्ल हुआ। देवर ने अपनी भाभी (नगमा फ़िरदौस पत्नी नौशाद) को घर में अकेला पाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और उसके दोनों पैर तोड़ दिए। आरोपी मौके से फरार है। गंभीर हालत में महिला को मंगलवार दोपहर 1 बजे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।