अशोक नगर: सिलपटी गांव में बेटों द्वारा मां की जमीन पर कब्जा, DM ने हटवाकर आवेदिका को सौंपी जमीन
अशोकनगर प्रति मंगलवार को साप्ताहिक आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में आवेदिका प्रोबाई निवासी ग्राम सिलपटी द्वारा 05 मई को जनसुनवाई में दिये गए आवेदन में उल्लेख किया गया था कि आवेदिका के पुत्र सुरेश पहलवान के द्वारा आवेदिका की भूमि पर जबरन कब्जा किया गया है।