भारत को जानो प्रतियोगिता 31 को, डीडवाना के 21 स्कूलों में होगी परीक्षा, कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी
डीडवाना। भारत विकास परिषद् शाखा डीडवाना के तत्वावधान में 31 अगस्त को ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शाखा मीडिया प्रभारी लोकेश अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर पोल स्टार स्कूल में क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव विनोद सेन की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव विनोद सेन ने बताया कि 31 अगस्त को पूरे राजस्थान में एक साथ इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा जिसको लेकर वहृद स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता सरकारी व निजी विद्यालयों में आयोजित की जाएगी। संस्कार संयोजक भुवनेश शर्मा व प्रांतीय संपर्क संयोजक शिवकुमार शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार, इतिहास, भूगोल, विज्ञान व महापुरुषों के जीवन मूल्यों के प्रति राष्ट्रभक्ति और आत्मगौरव की भावना जागृत करना है। जिला समन्वयक राकेश जांगिड़ ने बताया कि परीक्षा का आयोजन दो वर्गों में होगा जिसमें कनिष्ठ वर्ग(कक्षा 6 से 8) एवं वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9 से 12) रहेगा। प्रतियोगिता चार चरण शाखा स्तर, प्रांतीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता संयोजक शंभूसिंह गौड़ व दिनेश गहलोत ने बताया कि सभी केंद्रों तक प्रश्न पत्र पहुंचा दिए गए हैं और स्थानीय कार्यकर्ता विद्यालयों से संपर्क कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। प्रतियोगिता 31 अगस्त को डीडवाना शहर के 21 विद्यालयों में सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक होगी।परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 22 वीक्षक और 10 उड़नदस्तों में कार्यकर्ताओं को तैनात किया गया है। बैठक में विनोद सेन, शंभू सिंह गौड़, शिवप्रकाश शर्मा, महावीर सिंह, पंकज सैनी, बालमुकुंद बगड़िया, रामगोपाल बंजारा, राजेंद्र दाधीच, रामकिशोर सैनी, राकेश जांगिड़, लोकेश अग्रवाल, दिनेश गहलोत, कमल शर्मा, नरपत सिंह, अशोक सोलंकी, मनीष भारुका, अंकित वर्मा, भरत टाक, सिद्धार्थ सोनी, शीतल गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Didwana, Nagaur | Aug 26, 2026