बख्तियारपुर: समकालीन अभियान में देदौर से पुलिस ने 202.86 लीटर अवैध विदेशी शराब और ₹1,60,620 नकद बरामद किए
वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशानुसार पटना पुलिस द्वारा वांछित या फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत गुरुवार की रात्रि बख्तियारपुर थानान्तर्गत देदौर में छापेमारी के क्रम में पुलिस ने 202.86 लीटर अवैध विदेशी शराब एवं घर से 1,60,620 रुपये कैश बरामद किया। जिसकी जानकारी सोशल मीडिया पर गुरुवार की रात 10:22 बजे अपलोड की गई