बख्तियारपुर: बख्तियारपुर पुलिस ने महिलाओं से ज्वैलरी चोरी करने वाली गिरोह की 3 महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया, चोरी की मंगलसूत्र बरामद
बख्तियारपुर पुलिस ने महिलाओं के गले से ज्वैलरी की चोरी करने वाली गिरोह के तीन महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि थाना के निकट गणेश चौक के पास ऑटो पर बैठी एक महिला के बगल में तीन महिला आकर बैठ गई और किसी तरह महिला के गले से मंगलसूत्र की चोरी कर ली। इसके बाद जब महिला को मंगलसूत्र चोरी का एहसास हुआ तो महिला शोर मचाने लगी।