खगड़िया: तेलिया बथान में दामाद ने ससुर पर चाकू से हमला कर घायल किया, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
जिले के तेलिया बथान गांव में शनिवार चार बजे दंपती के बीच लड़ाई छोड़ाने गये ससुर को दमाद ने चाकू मार कर घायल कर दिया। जिसकी पहचान पसराहा थाना क्षेत्र के तेलिया बथान गांव निवासी महिन्द्र मंडल के रुप में किया गया। घायल वृद्ध के भतीजा ने बताया कि दंपती के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो रहा था। वहीं बीच बचाव करने गये तो दमाद ने ससुर को चाकू मार कर घायल कर दिया।