खगड़िया: दुर्गापुर एनएच 31 पर बाइक की टक्कर से युवक घायल, अस्पताल में चल रहा है इलाज
दुर्गापुर एनएच 31 पर शनिवार शाम 4:00 बजे श खगड़िया बजार से खरीदारी कर घर जाने के दौरान बाइक की ठोकर से सड़क पार कर रहे युवक घायल हो गया। वहीं बाइक चालक बाइक लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में देख रहागीर ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। जिसके बाद मोबाइल के माध्य से घायल युवक के परिजन को घटना की जानकारी दिया गया।