खगड़िया: रांको डीह में पैसा लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक महिला घायल
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रांको डीह में शनिवार 3:00 बजे को पैसा लेन देन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रांको डीह के ललन तांती की पत्नी रंजन देवी के रुप में किया गया। घायल महिला के परिजन ने बताया कि कुछ महिने पहले मुझसे पैसा लिया था। वहीं पैसा वापस मांगने के दौरान में कहा सुनी हो गयी।