खगड़िया: दुर्गापुर डाला एनएच 31 पर मवेशी बचाने के प्रयास में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक घायल, अस्पताल में इलाज चल रहा है
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र दुर्गापुर डाला एनएच 31 पर शुक्रवार शाम छः बजे मवेशी को बचाने मैं बाइक दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गये। जिनकी पहचान बेगूसराय जिले के छोटी बलिया के कमली यादव के पुत्र लालो यादव के रूप में किया गया। घायल युवक ने बताया कि बाइक से नगछिया ससुराल जा रहे थे, कि दुर्गापुर डाला एनएच 31 पर पहुंचा तो एक मवेशी सड़क पार कर रहा था।