बाड़मेर: "शुद्ध आहार मिलावट पर वार" अभियान का बाड़मेर जिले में गुरुवार को किया गया आगाज, खाद्य सामग्री के लिए नमूने
Barmer, Barmer | Feb 15, 2024 "शुद्ध आहार मिलावट पर वार" अभियान का गुरुवार को बाड़मेर में आगाज किया गया। सीएमएचओ डॉ चंद्रशेखर गजराज ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार जांगिड़ द्वारा तापड़िया डेयरी से दूध और घी तथा सारण मार्केट स्थित बेकरी से पनीर तथा कपिल किराना स्टोर से दो घी के सर्विलांस और एक्ट के तहत नमूने लिए गए।जिनको जांच हेतु पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री जोधपुर भिजवाया गया।