मोतिहारी: हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कनछेदवा गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट, एक की मौत और 5 गिरफ्तार
हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कनछेदवा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची जहां पुलिस ने अरेराज डीएसपी के नेतृत्व में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक ही जमीन पर दोनो पक्ष का दावेदारी है। जिसमें मारपीट हुई है। मोतिहारी एसपी ने सोमवार की शाम 5 बजे जानकारी दिया।