मोतिहारी: पुलिस लाइन में होमगार्ड बहाली के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जा रही
पुलिस लाइन मोतिहारी में सोमवार सुवह 7 बजे से होमगार्ड बहाली के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जा रही है। बहाली की प्रक्रिया को शत प्रतिशत पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन प्रसारण किया जा रहा हैं। चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। डीएम,एसपी व एसडीएम लगातार मोनिटरिंग के साथ निरीक्षण कर रहे है। बहाली की प्रक्रिया 31 मई से लगातार चल रही है।