मोतिहारी: राज्य मछुआ आयोग बिहार के पहले अध्यक्ष ललन कुमार का अमर रिसोर्ट में किया गया भव्य स्वागत
राज्य मछुआ आयोग बिहार के पहले अध्यक्ष ललन कुमार का सोमवार 2 बजे अमर रिसोर्ट में भब्य स्वागत हुआ। उन्हें नगर बिधायक प्रमोद कुमार,उप मेयर डॉ लालबाबू प्रसाद सहित अन्य बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। पटना से आने के क्रम में जगह जगह स्वागत किया गया। ललन कुमार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह ने शुभकामनाएं दी।