मोतिहारी: मोतिहारी सदर अस्पताल में आईसीयू और वेंटीलेटर की मांग को लेकर नवयुवक सेवा द्वारा किया गया प्रदर्शन और नारेबाजी
मोतिहारी सदर अस्पताल में आईसीयू और वेंटीलेटर की मांग के लिए नवयुवक सेवा के द्वारा विरोध प्रदर्शन व जमकर नारेबाजी की गई। नवयुवक सेवा के संस्थापक अध्यक्ष अनिकेत रंजन ने बताया कि जिले की जनसंख्या लगभग 65 लाख से ऊपर है इसके बावजूद अस्पताल में सिर्फ चार बेड का आईसीयू और दो वेंटीलेटर है जो खराब पड़ा हुआ है। मांग पूरा नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी।