महनार: महनार थाना पुलिस ने पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए फ्लैगमार्च निकाला
महनार प्रखंड में 3 दिसंबर को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर महनार पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। महनार प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार की शाम करीब 4 बजे से महनार थाना अध्यक्ष विश्व रंजन सिंह के नेतृत्व में अब्दुल्ला चौक ओपी प्रभारी संजीत कुमार,महनार थाना की एसआई विनोद कुमार,सुरेश कुमार मौजूद रहे।