महनार: डेढ़पुरा पंचायत में 'बदलाव एक प्रयास' मुहिम के तहत रोजगार अभियान सफल, कई युवाओं को मिली नौकरी
महनार प्रखंड के डेढ़पुरा पंचायत में बदलाव एक प्रयास" मुहिम के सूत्रधार मयंक सिंह के तत्वावधान में शनिवार को दिन के 2 बजे से एक रोजगार अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और जन्हें आत्मनिर्र बनाने में मदद करना है। उक्त कार्यक्रम में एक निजी कंपनी G4S द्वारा चयन शिविर भी आयोजित किया गया।