महनार: महनार मिडिल स्कूल के पास से पुलिस ने गुप्त सूचना पर गांजा और स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया
महनार थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए महनार मिडिल स्कूल के समीप से गांजा और स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।इस संबंध में महनार थाना के अपर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे दी जानकारी में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक व्यक्ति महनार मिडिल स्कूल के पास नशा का सामान बेच रहा है जिसके बाद कार्रवाई की गई।