महनार: स्टेशन रोड कोल्ड स्टोरेज के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
महनार थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड कोल्ड स्टोरेज के समीप मंगलवार को दिन के करीब 1 बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।मृतक महनार के चमराहरा गांव निवासी राजेंद्र सहनी बताया गया है।वही घटना की सूचना पर पंहुची महनार थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।