महनार: महनार बाजार में मकान मालिक ने दुकान का सामान सड़क पर फेंका, पीड़ित दुकानदार ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
महनार बाजार में मकान मालिक के द्वारा एक चाय नास्ता के दुकान का समान को निकालकर सड़क पर फेंक दिया गया।वही घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार ने महनार थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया है।वही घटना को लेकर दुकानदार सुनील जायसवाल के पुत्र रितिक कुमार ने बताया कि उनके पिता सालो से चाय नास्ता का दुकान चला रहे है लेकिन बीती रात मकान मालिक के द्वारा समान फेका गया।