महनार: महनार मिडिल स्कूल के पीछे से पुलिस ने 25 डिब्बी स्मैक के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया
महनार थाना की पुलिस ने महनार मिडिल स्कूल के पीछे से गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 25 डिब्बी स्मैक कोटा के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया है।इस संबंध में रविवार की शाम करीब 6 बजे थानाध्यक्ष विश्वरंजन सिंह के द्वारा दी गई जानकारी में बताया कि महनार नगर के वार्ड संख्या 7 निवासी दिनेश सिंह के पुत्र किशोर सिंह को 25 डिब्बी स्मैक कोटा के साथ गिरफ्तार किया है।