बहोरीबंद: ऑपरेशन मुस्कान: बहोरीबंद पुलिस ने 16 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल दस्तयाब किया
ऑपरेशन मुस्कान के तहत बहोरीबंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुए 16 वर्षीय नाबालिग बालक को सकुशल दस्तयाब कर लिया। बालक के मिलने के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामला क्या है? दिनांक 14 अगस्त 2026 को बालक के परिजन ने थाना बहोरीबंद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका 16 वर्षीय बेटा बिना बताए घर से कहीं चला गया है।