जयसिंहनगर: गोपालपुर में अज्ञात कारणों से एक व्यक्ति ने फांसी लगाई, पुलिस ने मर्ग कायम किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में अज्ञात कारणों से एक व्यक्ति के फांसी लगाने का मामला रविवार की दोपहर 3 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात कारणों से एक व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। सूचना पर पुलिस ने उक्त स्थान पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।