जयसिंहनगर: ठेंगरहा से कपड़े लेने गई किशोरी लापता, पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मामला
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ठेंगरहा से कपड़ा लेने जयसिंहनगर गई किशोरी के लापता होने का मामला रविवार की शाम 4 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकरी देते हुए बताया है कि लापता किशोरी के परिजन संजय बैगा पुत्र भैयालाल बैगा निवासी ठेंगरहा ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उसकी 14 वर्षीय किशोरी कपड़ा लेने जाने के लिए सुबह घर से निकली थी।