बड़वानी: बड़वानी में बदला मौसम, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की बढ़ी चिंता
बड़वानी जिला मुख्यालय पर शनिवार शाम बे मौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि से जहां आम नागरिकों को गर्मी और उमड़ से राहत तो मिल रही है तो वहीं किसानों के खेत में पककर तैयार गेहूं चना की फसलों को लेकर चिंता सता रही है दरअसल बैमौसम बारिश के मिजाज बदलने से किसानों के लिए चिंता है। बैमौसम बारिश का असर जिलामुख्यालय सहित अंजड व आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी यही हालात हैं।