बहराइच: छावनी स्थित पतंजलि स्टोर के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
शनिवार को थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित छावनी स्थित पतंजलि स्टोर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिसके बाद इसकी सूचना थाना दरगाह पुलिस टीम को दी गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी मे रखवाया है और आगे की वैधानिक कार्यवाही में पुलिस जुट गई है।