बहराइच: बहराइच जिले में मिल दुर्घटना में मृतक श्रमिक के हिताधिकारियों को डीएम ने भेंट की ₹15 लाख 04 हजार 425 की धनराशि
बहराइच जिले में थाना दरगाह शरीफ क्षेत्रान्तर्गत राजगढिया राइस मिल के ड्रायर में हुई दुर्घटना में मृतक श्रमिक गफ्फार पुत्र वाहर अली के हिताधिकारियों को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने अपने कार्यालय कक्ष में रू. 15,04,425=00 की धनराशि का भुगतान आदेश प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि 25 अप्रैल को घटित घटना में 05 श्रमिकों की मृत्यु हुई थी।