बहराइच: कांग्रेस भवन से कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार की जातीय जनगणना घोषणा के बाद निकाली राहुल गाँधी धन्यवाद यात्रा
बहराइच कांग्रेस भवन से कांग्रेस पदाधिकारी ने शनिवार शाम को केंद्र सरकार के जातीय जनगणना करने के निर्णय को लेकर राहुल गांधी धन्यवाद यात्रा निकाली है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गाँधी व कांग्रेस पार्टी लगातार जातीय जनगणना कराई जाने की मांग कर रही थी और मांग मानने के बाद यह धन्यवाद यात्रा निकाली गई है।