अजीतमल: सपा के दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने अजीतमल में हुई हत्या पर उठाए सवाल, कहा- उत्तर प्रदेश की पुलिस पूरी तरह से फेल
अजीतमल में सुमित पाल की हुई हत्या पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह से अपराधों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। कहा कि जिस प्रकार से उन्होंने शव को आनन फानन में उठाया। कम से कम जनता को पहले अस्वस्थ करते उसके बाद शव उठाने की कार्रवाई करते।