अशोक नगर: कलेक्ट्रेट कार्यालय में साधना सप्ताह के अंतर्गत मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण आयोजित
शासन से प्राप्त निर्देशानुसार कर्मचारियों के क्षमता संवर्धन हेतु मिशन कर्मयोगी के तहत साधना सप्ताह का आयोजन 02 अप्रैल से 10 अप्रैल तक किया गया। कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन में जिले की समस्त तहसीलों, समस्त कार्यालयों एवं ई-दक्ष केन्द्र में कर्मयोगी पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों के क्षमता संवर्धन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।