पटना ग्रामीण: गेमिंग ऐप से धोखाधड़ी करने वाले 3 साइबर ठग गिरफ्तार, 4 नाबालिग भी पकड़े गए
पटना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बाईपास इलाके से 3 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। जबकि 4 विधि विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है। सभी बाईपास इलाके में किराए के मकान में रहकर गेमिंग ऐप के जरिए लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे थे।साइबर पुलिस इनके बारे में प्रतिबिंब पोर्टल के जरिए जानकारी मिली थी।