दमोह: कलेक्ट्रेट के पास ऑटो ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक सवार गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | May 10, 2026 दमोह कलेक्ट्रेट के पास बाइक सवार को पीछे से एक ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी. जानकारी के मुताबिक राहुल लोधी उम्र 30 वर्ष मार्केट आ रहे थे, तभी एक ऑटो वाले ने पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार दी. इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार चल रहा है.