जमुई: चौडीहा के पास बाइक दुर्घटना में पिता-पुत्र घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 2, 2024 चौड़ीहा के पास बाइक दुर्घटना में पिता पुत्र घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल की पहचान बरुअअटा गांव निवासी श्याम नंदन पाण्डे तथा उसका पुत्र सुंदर पाण्डे के रूप में की गई। घायल ने बताया कि वह अपने निजी काम को लेकर पत्नी बच्चे के साथ सिकंदरा की ओर जा रहा था। तभी चौड़ीहा गांव के समीप अचानक उसके बाइक के सामने कुत्ता आ गया।