जमुई: चंदवारा गांव में खेत में काम कर रहे किसान को सांप ने डसा सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 2, 2024 चंदवारा गांव में खेत में काम कर रहे एक किसान को सांप ने डस लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल किसान की पहचान चंदवारा निवासी भादो पासवान का पुत्र सहदेव पासवान के रूप में की गई। परिजनों ने बताया की सहदेव अपने खेत में काम कर रहा था तभी सांप ने उसके पैर में डस लिया।