जमुई: हरिहरपुर गांव में करंट के झटका से किशोरी की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 2, 2024 जमुई जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर गांव में करंट की चपेट में आने से उपेंद्र पासवान की पुत्री समरी कुमारी की हालत गंभीर हो गई। जिसे परिजन द्वारा आनन- फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां किशोरी का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल किशोरी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।