जमुई: धर्मपुर में बज्रपात की चपेट में आने से महिला की हुई मौत,शव को पोस्टमोर्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Aug 2, 2024 जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत धर्मपुर गांव में शुक्रवार की सुबह बज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान खैरा प्रखंड क्षेत्र के धर्मपुर निवासी तूफानी राम की 37 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी के रूप में की गई । मृतक के शव कों पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।