जमुई: निमारंग गैस गोदाम के पास बदमाशों ने युवक के साथ की छिनतई, पिस्टल के बट से मारने का युवक ने लगाया आरोप
Jamui, Jamui | Aug 2, 2024 शहर के निमारंग गैस गोदाम के पास बदमाशों द्वारा श्यामकिशोर सिंह के पुत्र मकेश्वर कुमार सिंह के साथ छिनतई की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर पिस्टल के बट से मारने का युवक ने आरोप लगाया है। युवक द्वारा जब हल्ला किया गया तो सभी बदमाश फरार हो गया। मामले में टाउन थाना में लिखित आवेदन दिया गया है।