नागौद: रामपुर बाघेलान पुलिस ने 4.50 लाख की नशीली खेप के साथ मोबाइल और दो बाइक जब्त की
Nagod, Satna | Nov 16, 2026 सतना। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत रामपुर बाघेलान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 117.70 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर) के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त नशीले पदार्थ की कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं।