भानपुरा: नावली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में घुटनों तक पानी, बाह्य रोगी व आपातकालीन विभाग तक पहुंचना मुश्किल
भानपुरा तहसील के संधारा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावली परिसर में शनिवार सुबह बारिश के बाद जलभराव हो गया। अस्पताल परिसर के साथ कमरों में भी पानी भरने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। बाह्य रोगी विभाग से आपातकालीन वार्ड तक जाने वाले रास्ते पर घुटनों तक पानी भर गया जिससे मरीजों को उपचार के लिए अंदर ले जाने में परेशानी हुई।