चीनोर: संयुक्त टीम ने चेत गांव में छापामार कार्रवाई कर 40 ट्रॉली रेत नष्ट किया
जिले में खनिज पदार्थो के अबैध उत्खनन,परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार मुहिम चलाई जा रही है। इस कड़ी में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर गई संयुक्त टीम ने ग्राम चैत के अंतर्गत कार्रवाई की है। फड़ों के रास्तों को खोदकर अवरुद्ध किया गया। रेत की अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।