गांव दमोपूरा में भव्य सम्मान समारोह | गुर्जर समाज के चौधरी बने चौधरी अर्जुन सिंह, गांव दमोपूरा में पूर्व विधायक चौधरी अर्जुन सिंह के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। हाल ही में गुर्जर समाज द्वारा उन्हें गुर्जर समाज का चौधरी बनाए जाने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर चौधरी अर्जुन सिंह ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे गुर्जर समाज और क्षेत्र की जनता का सम्मान है।
उन्होंने समारोह को सफल बनाने में पूर्व सरपंच अशोक कुमार जी, संजू जी, राजू जी, विनोद जी के परिवार तथा गांव दमोपूरा के समस्त ग्रामीणों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा—
"आप सभी का प्रेम, सम्मान और विश्वास मेरे लिए सबसे बड़ी पूंजी है। मैं जीवनभर समाज और क्षेत्र की सेवा के लिए समर्पित रहूंगा। आप सभी का दिल से धन्यवाद।" 🙏
#ChaudharyArjunSingh #Damopura #GurjarSamaj #SammanSamaroh #Jagadhri