*पालिका व फायर कर्मचारियों ने शहर में निकाला रोष प्रदर्शन ,हड़ताल लगातार 22वें दिन भी जारी*
*यमुनानगर 27 - अगस्त : नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के अह्वान पर लगातार 22वें दिन पालिका व फायर कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही कर्मचारियों ने नगर निगम प्रागण में इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 22वें दिन की हड़ताल की अध्यक्षता संयुक्त रूप से नगर पालिका शाखा प्रधान पपला व अग्निशमन जिला प्रधान विजेंद्र सिंह ने कि व संचालन पालिका शाखा सचिव सुभाष व अग्निशमन जिला सचिव रिंकू कुमार ने किया।उन्होंने बताया कि सरकार वादा खिलाफी के विरोध में पालिका व फायर कर्मचारियों ने नगर निगम से रेलवे स्टेशन तक सड़कों पर प्रदर्शन किया व सरकार की कर्मचारी जन विरोधी नीतियों की पोल खोलने का काम किया। सरकार नगर पालिका व फायर कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने की बजाय कर्मचारियों का उत्पीड़न करके आंदोलन को कूचलना चाहती है जिसको बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक सरकार हमारी मानी गई मांगों के लिखित आदेश जारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।*
*धरने पर अग्निशमन राज्य मुख्य संगठनकर्ता संतोष कुमार,रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला प्रधान जोत सिंह,सचिव सोमनाथ ब्लॉक सचिव जरनैल सिंह चिनालिया किसान सभा के वरिष्ठ उपप्रधान राजवीर पिंडोरा ने संबोधित करते हुए बनाया की सरकार 13 मई के समझौते को लागू करने से पीछे हट रही है सरकार की करनी और कथनी में अंतर है 13 मई को सरकार ने पालिका व फायर कर्मचारियों को पक्का करने, सफाई सीवरमैन की पक्की भर्ती करने,ठेका प्रथा खत्म करने, शहीद फायर कर्मचारियों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपए आर्थिक मुआवजा देने,परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, फायर व सफाई कर्मचारियों को जोखिम भत्ता देने व फायर कर्मचारियों के साथ भविष्य में घटना घटने पर नियमित पॉलिसी बनाने सहित 17 मांगों पर सहमति बनी थी लेकिन आज तक भी सरकार ने एक भी पत्र जारी नहीं किया जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है यदि सरकार में जल्द कर्मचारियों की मानी गई मांगों के पत्र जारी नहीं किए।तो इस आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा*
*कर्मचारी नेताओं ने बताया कि नगर पालिका में फायर के राज्य कमेटी ने हड़ताल को 30 अगस्त तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों की मानी गई मांगों के 30 अगस्त तक लिखित आदेश जारी नहीं किए तो संघ इस हड़ताल को अनिश्चितकाल हड़ताल में बदलने पर मजबूर होगा इसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। मौके पर नगर पालिका से संजीत, संजय, रमन,कांता,अनीता, जीतो, फायर से ललित कुमार,हरमिंदर सिंह, वीरेंद्र धीमान, अमित कुमार, जगविंदर सिंह, प्रिंस कुमार, अनिल कुमार सहित नगर पालिका व फायर के कर्मचारी मौजूद रहे।*