समाजसेवी एवं गऊ रक्षक शुभम गौरी (साढ़ौरा) ने हरियाणा सचिवालय, सेक्टर-8 में कैबिनेट ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री श्री अनिल विज जी से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान साढ़ौरा शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से बिजली विभाग की नई बिल्डिंग के निर्माण तथा बस सेवाओं के समय और संख्या बढ़ाने की मांग प्रमुखता से रखी गई, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। शुभम गौरी ने उम्मीद जताई कि इन जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई होगी और साढ़ौरा के विकास को नई गति मिलेगी।
जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना ही समाज सेवा का उद्देश्य है। 🙏
#Sadaura #ShubhamGauri #AnilVij #Haryana #Development PublicInterest