पाली: बालाबेहट बस स्टैंड के पास मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, वीडियो हुआ वायरल
Pali, Lalitpur | Sep 8, 2026 बालाबेहट बस स्टैंड के पास मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में डर का माहौल पैदा हो गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर राजघाट बांध में छोड़ा है।यह घटना रविवार रात्रि के समय की है। घटना वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।जो सोमवार रात्रि करीबन 8:00 बजे से वायरल हो रहा है।