चौरीचौरा: नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला दर्ज
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी नाबालिग पुत्री एक लाख पचास हजार रुपए नगदी और अन्य सामान लेकर चली गई है काफी खोजबीन किया लेकिन पता नहीं चल पाया है घर पर एक मोबाइल था जिसमें लालू भारती का बार बार फोन आया है। पुलिस तहरीर के आधार पर उपरोक्त के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।