चांदपुर: नूरपुर के गांव असगरीपुर में युवक पर धारदार हथियार से किया गया हमला
बिजनौर में नूरपुर के गांव असगरीपुर में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। सड़क पर हो रहे हैं विवाद को देख रहे गांव निवासी सचिन पर गांव के ही दबंगों ने धारदार हथियार से हमला किया और वारदात का अंजाम देकर फरार हो गए पीड़ित का आरोप है की पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना रविवार सुबह करीब 10:00 बजे की बताई जा रही है।